‘‘गोवंश आधारित ग्राम विकास‘‘ और ‘‘आत्मनिर्भर भारत अभियान‘‘ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत करेन्द, विकास खण्ड-माल, जनपद लखनऊ को आत्मनिर्भर एवं माडल ग्राम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग ने मा0 अध्यक्ष, श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गो आधारित प्राकृतिक कृषी, बायो गैस, चारा विकास, वृहद गो संरक्षण और संवर्धन के माध्यम से समग्र ग्राम विकास हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।




